कोरबा में ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय ने राजयोग पर परिचर्चा आयोजित की, मानसिक शांति पर जोर

कोरबा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने टी.पी. नगर स्थित विश्व सद्भावना भवन में मानसिक संतुलन के लिए राजयोग विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी परमेन्द्र पाण्डेय, आरोग्य सेवा संस्था के संचालक डॉ. संतोष यादव, योगाचार्य डॉ. डीके आनंद, डॉ. नागेंद्र शर्मा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रणधीर पाण्डेय, माउंट आबू से नरेन्द्र, रुक्मणि और बी. बिंदु उपस्थित रहे।

बी. बिंदु ने बताया कि आज भौतिक सुविधाओं के बावजूद लोगों का मन अशांत है और राजयोग ही मन को एकाग्र व संतुलित करने का प्रभावी साधन है।

परमेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि तेज रफ्तार जीवनशैली के कारण मन विचलित होता है, जिसे योग शांत कर सकता है। डॉ. संतोष यादव ने अहंकार को रोगों का कारण बताते हुए मानसिक शुद्धता पर जोर दिया। डॉ. डीके आनंद ने कहा कि योग विश्व को जोड़ने का साधन है और ब्रह्माकुमारी संस्था 90 वर्षों से यह कार्य कर रही है। रणधीर पाण्डेय ने ब्रह्मचर्य और अहिंसा को समाधि का मार्ग बताया। नरेन्द्र ने कहा कि अच्छे कार्य मन को शांत रखते हैं, जबकि नकारात्मक कार्य अशांति पैदा करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में राजयोग का अभ्यास कराया गया। मंच संचालन शेखर राम सिंह ने किया।