महाप्रबंधक सचिन तना पाटिल ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का दिया भरोसा, एलपीसी और जेम पोर्टल से जुड़ी दिक्कतों पर हुई चर्चा
कोरबा।एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित ऊर्जा क्लब में गुरुवार को विजिलेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत विभिन्न ठेकेदारों ने भाग लिया। सेमिनार में ठेका कार्यों के निष्पादन के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, भुगतान संबंधी अड़चनों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों एवं ठेकेदारों के बीच चर्चा हुई। प्रबंधन ने ठेकेदारों की समस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सेमिनार के दौरान अधिकारियों ने ठेकेदारों से उनके कार्यों की प्रगति और कामकाज में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी ली। ठेकेदारों ने बताया कि कुछ प्रक्रियागत और तकनीकी समस्याओं के कारण ठेका कार्यों के सुचारु संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
एलपीसी, भुगतान और जेम पोर्टल की समस्याएं प्रमुखता से उठीं
बैठक में ठेकेदारों ने एलपीसी से संबंधित प्रक्रियाओं, भुगतान में आने वाली दिक्कतों और जेम (GeM) पोर्टल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी मुद्दों पर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया। ठेकेदारों ने इन अड़चनों का समयबद्ध समाधान करने की आवश्यकता जताई, ताकि कार्यों का निष्पादन प्रभावित न हो।
कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सचिन तना पाटिल ने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रबंधन और ठेकेदारों के बीच संवाद पर जोर
सेमिनार में एसओ (ईएंडएम) थिरु कुमार, जीएम (ऑपरेशन) गिरीश कुमार राय, एसओ (सिविल) विपिन बिहारी, एरिया पर्सनल मैनेजर आर.पी. दुबे, एरिया फाइनेंस मैनेजर रविंद्र रणवीर और पी.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
