आकृति महिला समिति की पहल, महिला ठेका श्रमिकों और जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क चश्मा
कोरबा। आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप-सेंट्रल स्टोर्स, कोरबा की पहल पर सीडब्ल्यू हाउस में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन और आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में एनसीएच गेवरा अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामलाल और उनकी टीम ने महिलाओं की आंखों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में महिला ठेका श्रमिकों और जरूरतमंद महिलाओं सहित कुल 28 महिलाओं की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन महिलाओं को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें समिति की ओर से शीघ्र निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। जांच के बाद सभी महिलाओं के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई।
जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगी राहत
समिति की ओर से बतायागया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समय पर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। महिलाओं को आंखों की नियमित जांच के महत्व और दृष्टि की देखभाल से जुड़े आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
शिविर के दौरान आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती प्रभाति पटुवा, श्रीमती पराशर, श्रीमती कुमार, लक्ष्मी प्रसाद और श्रीमती अर्चना दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
