एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

कोरबा।कोरबा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय के अनुसार, इन सीटों के लिए 7 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। मेरिट सूची के प्रकाशन की तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि योग्य छात्र-छात्राओं को इन विद्यालयों में शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सके।