झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी शुरू

कोरबा।पिछले कुछ दिनों से कोरबा में हो रही झमाझम बारिश ने खेतों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया है, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए किसानों ने खेतों की जोताई पूरी कर धान की रोपनी शुरू कर दी है।

किसानों का कहना है कि यदि सावन और भादों में भी ऐसी ही बारिश होती रही तो इस बार धान की फसल अच्छी होगी। पर्याप्त बारिश ने न केवल खेतों को नमी प्रदान की है, बल्कि किसानों में भी उत्साह का संचार किया है। वे उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार की फसल उनकी मेहनत को सफल बनाएगी।