कोरबा। कुदमुरा वन परिक्षेत्र में दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी की सूचना ने वन मंडल कोरबा और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। इन हाथियों को कुदमुरा रेंज के एक इलाके में देखा गया है। दंतैल हाथी सामान्य हाथियों की तुलना में अधिक आक्रामक होते हैं और उनके हमले खतरनाक साबित हो सकते हैं।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। विभिन्न माध्यमों से आसपास के गांवों में लोगों को जंगल से दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
करतला पुलिस को भी हाथियों की गतिविधियों की जानकारी दी गई है, जो अपने सूचना तंत्र के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। पुलिस ने स्वीकार किया कि जंगली जानवरों की हरकतों से उत्पन्न होने वाली घटनाएं प्रभावित क्षेत्रों में चुनौतियां बढ़ाती हैं। वन विभाग और पुलिस मिलकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















