कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने जुलाई माह के लिए सहायक ग्रेड-II गोविंद पालीवाल, हेल्पर मजदूर कमलकांत शर्मा और खम्हनदास को ‘फेस ऑफ द मंथ’ चुना है।
महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इन कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति निष्ठा की सराहना की।
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की पहल पर छह माह पहले शुरू हुई ‘फेस ऑफ द मंथ’ योजना का उद्देश्य तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित करना, उनका उत्साह बढ़ाना और अन्य कर्मचारियों को प्रेरित करना है।
सम्मानित कर्मचारियों ने कहा कि उनके परिश्रम और कार्य के प्रति समर्पण के लिए मिला यह सम्मान उनके लिए अद्भुत है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677