कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से बिलासपुर संभाग के लिए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी सुश्री ऋतु चौरसिया को सौंपी है। उनके साथ सह-प्रभारी के रूप में दिलेन्द्र कौशिल (बिलासपुर) और राजेश यादव (कोरबा) को नियुक्त किया गया है।
यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 जुलाई को आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सशक्त बनाना है।
सुश्री ऋतु चौरसिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका और कोरबा नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं। उन्होंने कोरबा नगर निगम के महापौर पद के लिए भी दावेदारी पेश की थी। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के पोषण अभियान में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चौरसिया ने पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ जाति प्रमाणपत्र को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप उनका जाति प्रमाणपत्र निरस्त हो गया। यह मामला वर्तमान में हाई कोर्ट में विचाराधीन है।
सह-प्रभारी दिलेन्द्र कौशिल और राजेश यादव भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677