आचार्य विद्यासागर महाराज का 58वां दीक्षा स्मृति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कोरबा। बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज का 58वां दीक्षा स्मृति महोत्सव और आर्यिका रत्न 105 अखंड मति माता का 34वां आर्यिका दीक्षा महोत्सव जैन समाज ने आचार्य छत्तीसगढ़ विधान के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।

पिछले 12 दिनों से आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य नवाचार्य समयसागर महाराज के संघ की आर्यिका रत्न आदर्श मति माता, अखंडमति माता, अभेदमति माता और ध्यान मति माता मंदिर में विराजमान हैं।

जैन मिलन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे से नित्य नियम अभिषेक, शांति धारा और नव देवता पूजन के बाद दीक्षा स्मृति महोत्सव मनाया गया। इस दौरान आचार्य श्री के जीवन की उपलब्धियों और संस्मरणों पर प्रकाश डाला गया।

जैन समाज के पुरुषों और महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य और गाजे-बाजे के साथ उत्सव को धूमधाम से मनाया, जिसमें नाच-कहानी के साथ सभी ने आनंद लिया।