कन्या आश्रम में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

कोरबा। प्राथमिक शाला कन्या आश्रम रजकम्मा में जनपद उपाध्यक्ष दिलहरण कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं पुष्पक साहू प्रभारी नोडल प्राचार्य की अध्यक्षता में शाला प्रवेशोत्सव गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरपंच सरवन मरावी, जनप्रतिनिधि कृष्णा यदु, वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल, संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम, एसएमसी अध्यक्ष अनिता सागर ने मां सरस्वती के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।

विनोद जायसवाल, लोकेश्वरी वैष्णव, पुष्पक साहू ने अपनी बात रखी। अगली कड़ी में छात्रों को न्यौता भोज दिया गया। आभार अधीक्षिका किरण मरकाम ने किया।

कार्यक्रम में प्रभा लकड़ा, कुमुदिनी राम, अर्चना किंडो, योगाचार्य तिहारु कश्यप,पूर्व सरपंच सत्यनारायण ध्रुव, पुष्पलता भार्गव,चन्द्रमती अहीर, ऋतु शर्मा, अनिल कंवर, जैतराम ध्रुव, सन्तोष वर्मा, पुष्पा सागर, प्रफुल्ला भगत, नीता खांडे, योगिता चौहान, यामिनी दुबे उपस्थित थे।