कोरबा। एक निजी विद्यालय की छात्रों से भरी विद्यालय बस छात्रों को लेकर विद्यालय जा रही तब सीएसईबी द्वारा खोदे गए गड्ढे मे धँस गयी, चालक की सूझबुझ से बस मे सवार सभी छात्र सकुशल हैं।
जानकारी के अनुसार रोज की तरह डीडीएम पब्लिक स्कूल की बस छात्रों को लेने सीएसईबी-पश्चिम कॉलोनी पहुंची थी, छात्रों को लेकर जाते समय कॉलोनी की सडक़ किनारे वॉटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने सिविल विभाग ने, सडक़ काटकर गड्ढे खोदे और पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को मजबूती से पाटने के बजाय हल्की मिट्टी से गड्ढों को भर कर खानापूर्ति कर दिया गया, वही हल्की मिट्टी बारिश की वजह से ढीली पढ़ गई, सडक़ को मजबूती से नही पाटा गया, डामर वाली सडक़ मे मिट्टी भरना सिविल विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
