कोरबा। निहारिका क्षेत्र में स्थित होटल काके दी हट्टी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। हालांकि आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
होटल कर्मियों बताए अनुसार आग तब लगी जब रसोईघर में चूल्हा जलाया गया। रसोई घर में धुंआ निकालने के लिए लगी चिमनी को कई दिनों से साफ नहीं किया गया था, जिससे उसमें तेल जम गया था। चूल्हा जलते ही जमे हुए तेल ने आग पकड़ ली और चिमनी में आग भडक़ उठी।
खबर फैलते ही आसपास के व्यापारियों और राहगीरों की भीड़ यहां लग गई। इधर चिमनी में आग लगते ही होटल के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पा लिया।सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहनभी मौके पर पहुंच गया था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
