कोरबा। कोरबा जिले के चांपा थाना क्षेत्र ग्राम सिवनी के कोरबा रोड़ स्थित पीएनबी बैंक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोरबा की ओर से आ रही एक कंटेनर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा।
जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुट गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है।
घटना में वाहन चालक का क्या हुआ, यह जानकारी नहीं मिली है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
