कोरबा। कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर कोयला मजदूर सभा एचएमएस के सदस्यों ने सिविल नगर प्रशासन कार्यालय का घेराव किया। विगत तीन दिनों से आदर्श नगर कॉलोनी में पानी की समस्या बनी हुई है।
विकास नगर क्षेत्र में पानी आपूर्ति वाली पाइप टूट गई है, जिससे कॉलोनी में पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
एचएमएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर प्रशासन सिविल कार्यालय का घेराव कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वेलफेयर कमेटी सदस्य निरंजन सिंह ने संबंधित सिविल अधिकारियों के लापरवाहीपूर्ण रवैया पर सवाल खड़ा किया।
एचएमएस के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक साहू ने प्रबंधन के उदासीन रवैया को भी पानी जैसे महत्वपूर्ण मांगों को लेकर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या अभी की नहीं है, विगत तीन वर्षों से पानी की समस्या रही है और आज स्थिति यह है कि संगठन को घेराव पर आना पड़ा है।
एसएमएस क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी अपने क्वार्टर में टैंकर से पानी की सप्लाई करवा कर अपने लिए पानी की आपूर्ति करवा रहे हैं।
प्रदर्शन में एचएमएस के कमलेश प्रधान, सोनू प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, रामेश्वर वैष्णव, आनंद त्रिपाठी, मुकुद कुमार, अखिल मिश्रा, विलास कुमार पाठक, दीपक कुमार दुबे, यश श्याम यादव, विपिन शर्मा शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
