कोरबा। गोढ़ी निवासी प्रसूता अंजली सिंह की मौत मामले में जांच और कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है। पिछले दिनों प्रदर्शन के बाद पीडि़त पक्ष को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था लेकिन हुआ कुछ नहीं। इससे नाराज अंजलि के पति सहित अन्य संगठनों ने अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर 28 जून को चक्काजाम की चेतावनी दी है।
गोढ़ी पंचायत के उप सरपंच और अंजलि के पति रंजीत सिंह ने कहा कि घटना के बाद 10 जून को स्थानीय एसडीएम को 6 मांगों पर 10 दिन में कार्यवाही करने ज्ञापन दिया गया था। कलेक्टर ने सीएमएचओ के निर्देशन में जांच टीम बनाई थी। 7 दिन में उसे रिपोर्ट देना था। लंबा समय बीतने पर भी रिपोर्ट का अता-पता नहीं है। इसलिए नाराजगी बढ़ती जा रही है।
रंजीत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूरे मामले में श्वेता हास्पिटल के संचालक और मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में सेवा दे रही डॉ. मनियारो कुजुर को निलंबित करने के साथ श्वेता हॉस्पीटल को बंद किया जाए।
ऐसा नहीं होता है तो 28 जून को अस्पताल के सामने चक्काजाम कर डॉ. मानियारो कुजुर एवं तृप्ति मरकाम का पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
