साजापानी में 43 लाख का गबन, कार्यवाही की मांग

कोरबा। जिला पंचायत सदस्य सावित्री अजय कंवर ने सीईओ से मांग की है कि साजापानी पंचायत में मनरेगा से 43 लाख का गबन करने के मामले में कार्यवाही की जाए। आरोप है कि बोगस बिल लगाकर इस काम को किया गया है। ऐसे बिलों की संख्या 43 है।

कंवर ने कहा कि सीईओ करतला के द्वारा न तो एफआईआर दर्ज कराई गई और न ही रिकव्हरी की गई। श्रीमती कंवर ने बरीडीह पंचायत अंतर्गत तालाब निर्माण में 12 लाख के खर्च की जानकारी दी। कहा गया कि प्लाई ऐश से इसे पाट दिया गया है। इस बारे में कार्यवाही की आवश्यकता है लेकिन इस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

24 मार्च को सावित्री ने इस मुद्दे पर ध्यान दिलाया था लेकिन इसमें बेरूखी दिखाई जा रही है। ऐसे कार्यों में सरकारी धन का दुरूपयोग हुआ है इसलिए कार्यवाही की आवश्यकता है।