कोरबा। गोकुलनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खरमोरा में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा प्रथम वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। उत्सव के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
शुक्ल पक्ष की शुरुआत 21 घड़ों के जल से भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा का महा स्नान कराया गया। मान्यताओं के अंतर्गत स्नान के बाद तीनों अस्वस्थ हो गए और फिर उन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि विधान के अंतर्गत जड़ी बूटियां से बना पेय पदार्थ दिया जा रहा है।
भगवान अब स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को मंदिर परिसर में उनका नेत्र उत्सव संपन्न होगा। मंदिर में 27 जून को सुबह 10 बजे से अभिषेक पूजन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। दोपहर 3 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी।
मंदिर समिति ने बताया कि जगन्नाथ पुरी के मंदिर में जो परंपराएं निभाई जाती है, उसका पूरा ध्यान इस उत्सव के लिए रखा गया है। क्षेत्र के नागरिक इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी को लेकर आवश्यक तैयारी में लगे हुए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
