उड़ीसा में काम के दौरान हुई थी मौत
कोरबा। बालको नगर पुलिस थाना के रुमगरा के एक युवक की उड़ीसा में कामकाज के दौरान तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई। इस जानकारी के आधार पर परिजनों ने 24 वर्षीय पुत्र का कफन दफन कर दिया। रह रहकर उनके मन में ख्याल आ रहा है कि आखिर मौत किस कारण से हो गई। कलेक्टर को आवेदन देने के बाद कब्र खोदने का आदेश हुआ है। बुधवार को एक कागज के अभाव में यह काम नहीं हो सका। अगले 2 दिन में इसे करने की बात कही गई है।
नगर पालिका निगम क्षेत्र के रूमगरा इलाके के मुक्तिधाम के पास प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति में उस कब्र को खोदने के लिए तैयारी कर ली गई थी जिसमें अप्रैल महीने में 24 साल के तबरेज रजा को दफनाया गया था। तकनीकी कारणों से कब्र की खुदाई से संबंधित काम बुधवार को नहीं हो सका।
खबर के अनुसार तबरेज स्थानीय ठेकेदार अरुण पाल और अन्य लोगों के साथ काम करने के लिए उड़ीसा गया हुआ था। 19 अप्रैल को अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर उसके निधन की खबर आई।
मृतक के पिता नजरे इमाम ने बताया कि स्वास्थ्य को लेकर हमने ठेकेदार से बातचीत की थी तो उसने कुछ सामान्य बीमारी की जानकारी दी थी और हमें नहीं आने को कहा था। लेकिन कुछ घंटे बाद बेटे की मौत हो गई। जब हमें पता चला तो समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।
मृतक के पिता का कहना है कि अगर बीमारी सामान्य थी तो मौत नहीं हो सकती। मृत्यु के कारण जानने के लिए हमने बालकोनगर पुलिस के साथ एसपी को आवेदन दिया लेकिन उसने कुछ नहीं किया। इसके बाद हमने कलेक्टर को आवेदन दिया। जिसे स्वीकार किया गया और शव पोस्टमार्टम हेतु कब्र की खुदाई करने के आदेश दिए गए।
प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में एक टीम आज रूमगरा के मुक्तिधाम पहुंची। जरूरी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया गया। लेकिन पेपर कम होने से यह काम टल गया। अब इसे गुरुवार या शुक्रवार को किया जाना है।
बताया गया कि अगली प्रक्रिया के अंतर्गत मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर का पैनल करेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस पूरे मामले से जुड़े सभी संदेह को साफ करने की कोशिश होगी।
मृतक के परिजनों को भरोसा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक तथ्य सामने आ सकेंगे और हमारे मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
