भाजपा ने मीसाबंदियों को किया सम्मानित

कोरबा। भाजपा द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीएसईबी सीनियर क्लब परिसर में संगोष्ठी एवं स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत जेल गए लोकतंत्र के रक्षकों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इनमें बनवारी लाल अग्रवाल, श्रीमती उर्मिला कड़वे (स्व. एल. एन. कड़वे की धर्मपत्नी), शंकर लाल टमकोरिया, मूरित राम साहू, हेमंत माहुलीकर, विनोद सिन्हा एवं आरडी चंद्रा शामिल हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य आपातकाल जैसे अलोकतांत्रिक कालखंड के विरुद्ध संघर्ष करने वाले वीरों को सम्मानित करना और नई पीढ़ी को उस काल के ऐतिहासिक सत्य से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर व वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेश लांबा, कार्यक्रम संयोजक हितानंद अग्रवाल, राजेश राठौर, योगेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष, पार्षद नरेंद्र देवांगन, लक्की नंदा, अजय चंद्रा, उदय श्रीवास्तव, राजेश लहरे, प्रदीप सिंह, दीपक यादव, मनोज राजपूत, रामकुमार त्रिपाठी, राहुल शुक्ला, अर्जुन उपस्थित थे।