कोरबा। ’11 साल – बेमिसाल’ अभियान के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक18,कोहडिया चारपारा के सराईपारा सामुदायिक भवन में एक भव्य मोहल्ला चौपाल और संकल्प पत्र शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उज्ज्वला गैस कनेक्शन, राशन कार्ड और हितग्राही कार्डों का वितरण किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा, “हर नागरिक की भागीदारी से ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। संकल्प से सिद्धि की दिशा में हमें मिलकर काम करना है।” उन्होंने उपस्थित लोगों से संकल्प पत्र भरवाया और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।
कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जोशी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री सुमन सोनी, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव, भाजपा विधायक प्रतिनिधि कपूर चंद पटेल, पुनीराम साहू, आशीष द्विवेदी, भूपेंद्र साहू, लक्ष्य चतुर्वेदी, बलिराम यादव, मुकुंद पटेल, जेलूराम केवट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे।
नरेंद्र देवांगन ने अंत में सभी से आह्वान किया कि वे ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की सफलता में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677