कोरबा । शहर के दादर स्थित जगन्नाथ मंदिर में परंपरागत उत्साह के साथ रथयात्रा का आयोजन 27 जून को होगा।
इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मौसी मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान 15 दिनों तक प्रवास करेंगे। इसके बाद 5 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा के साथ वे अपने मंदिर लौटेंगे। 27 जून को प्रात: 8 बजे से पूजन प्रारंभ होगा।
दोपहर 1 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है। शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। नगर भ्रमण करते हुए भगवान मौसी मंदिर पहुंचेंगे, जहां उन्हें उनके प्रिय पकवानों और प्रसाद का भोग अर्पित होगा।
5 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा के दौरान भगवान अपनी नगर यात्रा समाप्त कर मंदिर लौटेंगे। भक्तों का विश्वास है कि इस यात्रा में भगवान सभी के दुखों को हरते हैं और सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।
यात्रा के अंत में भगवान रुठी हुई माता लक्ष्मी को मनाकर मंदिर लौटेंगे, जहां विधि-पूर्वक उनकी स्थापना होगी। इसके बाद मंदिर का दरबार भक्तों के लिए पुन: खुल जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
