कोरबा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत जोशी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था। वे एक शिक्षाविद, प्रखर वक्ता और जनसंघ के संस्थापक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए अमर प्रेरणा है। आज भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों से अनुप्राणित होकर राष्ट्रसेवा में कार्य कर रही है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रनीति को सर्वोपरि मानते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।
सतविंदर पाल बग्गा ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन संघर्ष और सिद्धांतों से भरा हुआ था। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की आवाज उसी दौर में उठाई थी जब ऐसा सोचना भी दुस्साहस माना जाता था।
समापन से पहले सभी लोगों ने अपनी माता के नाम पर एक-एक पौधा लगाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष योगेश मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, मनोज लहरे, अजय अग्रवाल, नारायण सिंह ठाकुर, सूरज पांडे, रिपु जायसवाल, अजय विश्वकर्मा, रितु चौरसिया, गिरीश नामदेव, नवनीत राहुल शुक्ला उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















