कोरबा । जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को कलस्टर बरपाली में सम्मिलित ग्राम बरपाली, चचिया, गिद्धकुंवारी, गिरारी, जिल्गा, कटकोना, कुदमुरा, तौलीपाली एवं तराईमालडीह के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली में एक दिवसीय जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में 56 राशनकार्ड, 12 मनरेगा जॉब कार्ड, 8 पेंशन प्रकरण, फौती नामांतरण, वन अधिकार पत्र पुस्तिका,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रपत्रों के आवेदन प्राप्त किए गए एवं पात्र हितग्राहियों को स्थल पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार करना, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और शासकीय योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है।
अभियान के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना बाधा के पहुंचे और ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र बरपाली श्रीमती गंगोत्री कंवर, बरपाली सरपंच श्रीमती मनीषा कंवर, जिल्गा सरपंच श्रीमती हरावती राठिया, तौलीपाली सरपंच श्रीमती रमीला बाई, कटकोना सरपंच श्री महेन्द्र सिंह राठिया,गिरारी सरपंच श्री दर्शन सिंह राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी,श्रीमती महेश्वरी साव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















