कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एस.एन. केशरी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पताड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न इकाइयों, जिसमें ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, दवा भंडार कक्ष, टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी लैब का जायजा लिया। साथ ही, आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर कमियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. केशरी ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों और सर्पदंश के इलाज के लिए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने और बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने की सख्त हिदायत दी।
सीएमएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















