कुसमुंडा।कोयला मंत्रालय, भारत सरकार और एसईसीएल मुख्यालय के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कुसमुंडा क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम में अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महाप्रबंधक (कल्याण), एसईसीएल बिलासपुर और महाप्रबंधक, कुसमुंडा क्षेत्र के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 850 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.के. जेना, महाप्रबंधक (खनन/पर्यावरण), मनोज उपाध्याय, महाप्रबंधक (एमएम), और एन. नागेश्वर राव, महाप्रबंधक (सतर्कता), एसईसीएल बिलासपुर रहे। आयोजन का नेतृत्व एस.टी. पाटिल, महाप्रबंधक, कुसमुंडा क्षेत्र ने किया।
योग सत्र में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्य, स्कूली शिक्षक, छात्र, यूनियन प्रतिनिधि, निजी कंपनियों के कर्मचारी, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान, महिलाएं, गणमान्य नागरिक और बच्चे शामिल हुए। इस आयोजन ने योग के प्रति जागरूकता और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















