कोरबा। सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के पौड़ी बाहर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला।
इस सिलसिले में 19 वर्षीय दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिदार, को हिरासत में लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि मामला गंभीर होने के कारण विशेष ध्यान दिया गया और एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। संदेही को देर रात हिरासत में लिया गया, और उससे विस्तृत पूछताछ जारी है।
नाबालिग के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को नाबालिग अपने घर से लापता हो गई थी।
अगली सुबह उसकी मां को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। परिजनों ने मीडिया से बातचीत में आशंका जताई थी कि एमपी नगर अटल आवास में रहने वाले एक युवक की इसमें भूमिका हो सकती है।
उन्होंने बताया कि उक्त युवक पूर्व में दुष्कर्म के मामले में शामिल था और हाल ही में उसने धमकी भी दी थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















