कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ीबहार इलाके में 9 वर्ष की नाबालिक पिछली रात को घर से लापता हो गई। बालिका की मां ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा है कि उसका अपहरण हुआ है। एमपी नगर अटल आवास में रहने वाले दुष्कर्म के एक आरोपी पर उसे संदेह है। सिविल लाइन थाना को मामले की जानकारी दे दी गई है।
खबर के अनुसार लापता नाबालिग अपनी दो बहनों के साथ सोई हुई थी। रात 1 बजे मां ने उसे देखा था लेकिन सुबह 5 बजे वह नहीं थी। मौके पर एक कंबल और मोबाइल भी नहीं था। उन्होंने बताया कि इसे स्पष्ट है की घटना अर्धरात्रि के बाद ही हुई। सुबह आसपास में बेटी की तलाश की की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सिविल लाइन पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। अटल आवास एमपी नगर में रहने वाले आरोपी ने जेल से छूटने के बाद धमकी दी थी। इसलिए संदेह है कि अपहरण की घटना में उसका हाथ हो सकता है।
बहरहाल सिविल लाइन पुलिस ने पीडि़त की शिकायत को संज्ञान में लिया है और छानबीन में जुटी हुई है। बालिका के सकुशल मिलने के बाद ही इस प्रकरण में कारण और रहस्य साफ हो सकेंगे की आखिर यह सब क्यों हुआ इसके पीछे किसका दिमाग काम कर रहा था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
