कोरबा। नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव व कलेक्टर को पत्र लिखकर निगम क्षेत्र में मनमाने कार्यों की शिकायत की है।
पत्र में श्री साहू ने बताया कि वर्तमान में बिना किसी डर के खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वार्ड क्र. 37 रामपुर के सिंचाई कालोनी में हसदेव बरॉज, जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 170.59 लाख रुपए की लागत से सेप्टिक टैंक, नाली एवं पुलिया का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है।
पिछले 8-10 दिनों से नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सफाई कार्य के बहाने जीर्णोद्धार कार्य में पोकलेन मशीन का उपयोग किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्य में नगर निगम के संसाधन का उपयोग किया जाना समझ से परे है।
स्पष्ट है किनगर पालिक निगम केअधिकारियों द्वारा एरिगेशन के कार्य में ठेकेदार के साथ सांठ-गांठ कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677