कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने दीपका विस्तार परियोजना के भूमि अधिग्रहण कार्य में असाधारण समर्पण और निरंतर प्रयासों के लिए विकास दुबे, महाप्रबंधक (कार्मिक/भूमि एवं राजस्व), केसीसीएल (आउटसोर्सिंग कंपनी), को सराहनीय सेवा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान पत्र दीपका के सीजीएम द्वारा सौंपा गया।
विकास दुबे के साथ-साथ उन कर्मचारियों को भी यह सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने परियोजना को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री दुबे ने भूमि अधिग्रहण जैसे जटिल कार्य को निष्ठा, साहस और ऊर्जा के साथ पूरा किया, जिसे प्रबंधन ने अत्यंत प्रशंसनीय बताया। उनके नेतृत्व में इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिससे दीपका परियोजना को नई दिशा मिली।
प्रबंधन ने कहा कि श्री दुबे ने असाधारण समर्पण, निरंतर प्रयास और अद्वितीय योगदान का प्रदर्शन किया। यह सम्मान दीपका परियोजना के इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना है, जिसमें आउटसोर्सिंग कंपनी के नेतृत्व को विशेष रूप से सराहा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677