कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 29 (नवीन वार्ड क्रमांक 32) पोड़ीबहार मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में 16 लाख से निर्मित नए सामुदायिक भवन का लोकार्पण एक समारोह में महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन व सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम में अजय गोंड़ सदस्य,श्रीमती ममता यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन,श्रीमती चंद्रकली जायसवाल,अशोकचावलानी, चंद्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, राकेश वर्मा, गणेशराम मेहरा, मनोहर वस्त्रकार, अनिल वस्त्रकार उपस्थित थे।
इस भवन का निर्माण स्थानीय नागरिकों की सामूहिक मांग के अनुरूप किया गया है,जो अब क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















