कोरबा। होली के दिन घर में घुसकर एक दिव्यांग महिला को मारने-पीटने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमित सोनवानी को उरगा पुलिस ने खोड्डल से गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया है।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि यह आरोपी हत्या और मारपीट के मामले में सजायाफ्ता रह चुका है।
पीडि़ता ने उरगा थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी के द्वारा होली त्यौहार के 2-3 दिन पहले उसके घर पहुंचा जब वह काम कर रही थी। जबरिया आकर आरोपी ने मारने-पीटने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसके बाद कई बार इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया।
15 जून को भी उसके द्वारा ऐसी हरकत की गई। उसने कहा कि अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो उसे और परिवारजनों को खत्म कर दूंगा।
पुलिस ने इस मामले में धारा 333, 296, 351 (3), 115 (2), 64 (2) कायम किया। पीडि़ता की मां का भी कथन इस मामले में लिया गया।
बताया गया कि प्रकरण में वेजाइल सीमेन स्लाईड प्रिजर्व कर परीक्षण कराने की सलाह डॉक्टर ने दी है। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसमें उसने अपराध करना कबूल किया।
इस मामले में थाना प्रभारी राजेश तिवारी के साथ एएसआई संतराम सिन्हा, बसंत भैना, रामू कुर्मी, नितेश तिवारी, शांतनु राजवाड़े, महिला आरक्षक अनुराधा कंवर, उमेश कुमार ने सहयोग किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















