कोरबा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की बदहाली और ट्रांसपोर्टरों की मनमानी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।शनिवार को करतला विकासखंड के डोंगाआमा- सालियाभाटा मार्ग पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, जिसमें दिलीप बिल्डकॉन कंपनी पर सड़क को बर्बाद करने और अवैध मिट्टी परिवहन का आरोप लगाया गया।
प्रशासन और पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद, भिलाई बाजार क्षेत्र में ग्रामीण सड़क के दुरुपयोग की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई।
रविवार को जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह और ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक पुलिस ने भिलाई बाजार रोड पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया।
ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाली हैवी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई, जिनका उपयोग कोयला और अन्य सामग्री के परिवहन में हो रहा था। कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई कि यह सड़क सामान्य वाहनों के लिए है, और निर्धारित क्षमता से अधिक वजन वाली गाड़ियों पर कार्रवाई होगी।
ऑपरेशन में परिवहन विभाग के निरीक्षक अतुल तिवारी, उप निरीक्षक लकड़ा, लोमस, वर्मा और ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, कांस्टेबल मेहमान सिंह, लखन कैवर्त, रघुवीर सिंह, बलबीर सिंह और रवि दरहिया शामिल रहे। प्रशासन ने कोरबा जिले के सभी क्षेत्रों में ऐसी कार्रवाई को और तेज करने का ऐलान किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
