मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुलिस लाइन हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

कोरबा।विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुलिस लाइन हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद थे।

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री साय का स्वागत कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, डीएफओ कोरबा मयंक अग्रवाल, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर किया।