मैनपाट। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर माझापारा में एक सनसनीखेज घटना में सुशील माझी (34) ने अपनी पत्नी संझई माझी (32) और बेटी प्रियंका माझी (7) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने एक ग्रामीण पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, जो नाकाम रही।
बुधवार सुबह करीब 7 बजे सुशील ने पत्नी और बेटी को कमरे में बंद कर मारपीट शुरू की। सुबह 11 बजे पड़ोसियों ने चीखें सुनीं, जो बाद में थम गईं। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने छप्पर उखाड़कर देखा तो दोनों की खून से लथपथ लाशें मिलीं। डायल 112 को सूचना दी गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले सुशील फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था। ग्रामीणों और पुलिस ने छप्पर के रास्ते घर में प्रवेश किया। इस दौरान सुशील ने ग्रामीण भोदल राम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। भागने की कोशिश में वह नाकाम रहा। पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुशील पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था और हाल ही में नर्मदापुर में होटल खोला था। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, हालांकि वह बीच में ठीक हो गया था। पुलिस का कहना है कि सुशील अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















