रायगढ़।छाल पुलिस ने बीती रात अवैध स्क्रैप से लदे एक ट्रक को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में हाटी मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान 20 टन स्क्रैप लदा 12 चक्का ट्रक जब्त किया गया। इस स्क्रैप की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये और ट्रक की बाजार कीमत 12 लाख रुपये है, जिससे कुल 19 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात 2 बजे ट्रक (क्रमांक CG 12 S 0915) को रोका। जांच में ट्रक में लोहा, टीना और अन्य स्क्रैप सामग्री मिली, लेकिन चालक घनश्याम प्रसाद माझी (50 वर्ष, कोरबा) दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने चोरी की आशंका में ट्रक और स्क्रैप जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक गोविन्द बनर्जी और उमेद उरांव की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन अवैध व्यापार पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

