ट्रैफिक जाम पर पुलिस की सख्ती, चालान और वाहन लॉक की कार्रवाई

कोरबा में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। पावर हाउस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, ओपन थिएटर और निहारिका जैसे क्षेत्रों में अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने कदम उठाए हैं।

वाहन चालक सड़क किनारे या बीच में गाड़ियां खड़ी कर चले जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। ट्रैफिक पुलिस लाउडस्पीकर से जागरूक कर रही है और सही जगह पार्किंग की सलाह दे रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और वाहन लॉक किए जा रहे हैं।

एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में रामनारायण रात्रे, ईश्वरी लहरे, संतोष सिंह, नीतू श्रीवास्तव, सुभाष, आशीष, पवन, लखन, मेहमान कुर्रे, राम पाटिल, जितेश, लीलाधर चंद्र और अरुण दिलेश्वर इस अभियान में शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी।