नशे में धुत चालक ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया केस


कोरबा। सीतामढ़ी क्षेत्र में बीती रात एक स्विफ्ट कार चालक ने नशे की हालत में मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों और एक एक्टिवा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना मीरा रिसोर्ट के सामने हुई, जिसका वीडियो आसपास के सीसीटीवी में कैद हुआ।

सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया।

कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।