तालाब के पास सजी जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा स्थित तालाब के पास जुआ खेल रहे चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश के साथ करीब 12 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार तिलकेजा तालाब के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना उरगा पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही करीब 12 हजार रुपये की नगदी जब्त की। पकड़े गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।