कोरबा में शिक्षक साझा मंच का आंदोलन, युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी के खिलाफ पोल खोल रैली

कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण और काउंसलिंग प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षक साझा मंच ने आंदोलन का आह्वान किया है।

मंगलवार को इस मुद्दे पर पोल खोल आंदोलन के तहत प्रदेश के 33 जिलों में रैली निकाली जाएगी और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय उपसंचालक विपिन यादव ने कोरबा जिले के सभी प्रभावित शिक्षकों से इस रैली और ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि कोरबा में हुई विसंगतियों को भी प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

यह आंदोलन शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान हुई मनमानी और गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।