सलिहापारा में मेन्स व डीसी कॉपर केबल चोरी, सोलर पैनल भी क्षतिग्रस्त; करीब 10 घंटे बाधित रहा नेटवर्क
कोरबा। जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच अज्ञात चोरों ने मोबाइल टावरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कसाईपाली और सलिहापारा स्थित दो मोबाइल टावरों में चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सलिहापारा स्थित निजी टेलीकॉम कंपनी के मोबाइल टावर में अज्ञात चोरों ने घुसकर मेन्स केबल और डीसी कॉपर केबल काटकर चोरी कर ली। चोरों ने टावर परिसर में लगे सोलर पैनलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। केबल और तकनीकी उपकरणों को नुकसान पहुंचने से मोबाइल नेटवर्क सेवा करीब 10 घंटे तक प्रभावित रही।
इससे पहले ग्राम कसाईपाली स्थित मोबाइल टावर में भी चोरी की घटना सामने आई थी। एक ही रात में दो मोबाइल टावरों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
कई गांवों में लगातार चोरी की शिकायत
ग्रामीणों के अनुसार चाकाबुड़ा, जवाली, बुंदेली, कसाईपाली और सलिहापारा सहित आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
सुनसान स्थानों पर लगे मोबाइल टावर चोरों के निशाने पर आने से अब टेलीकॉम कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और मोबाइल टावरों सहित सुनसान स्थानों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। पुलिस द्वारा घटनाओं की जांच कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
