समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप, तीन घंटे से यातायात प्रभावित; छात्रों का यह तीसरा प्रदर्शन
कोरबा।छुरी स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्र एक बार फिर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में विद्यालयीन छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण करीब तीन घंटे से मार्ग पर आवागमन प्रभावित है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
बताया जा रहा है कि एकलव्य विद्यालय के छात्रों का यह तीसरा विरोध प्रदर्शन है। इससे पहले भी छात्र अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। पहली बार छात्रों ने कटघोरा विधायक और सहायक आयुक्त का घेराव कर अपनी शिकायतें रखी थीं।
इसके बाद दूसरी बार छात्रों ने इसी स्थान पर सड़क जाम कर विरोध जताया था। उस दौरान कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार और सहायक आयुक्त ने छात्रों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था।
आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप
छात्रों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज छात्रों ने एक बार फिर सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया।
छात्रों के तीसरी बार सड़क पर बैठने से कटघोरा से कोरबा जाने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चक्काजाम की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत कर रहे हैं।
फिलहाल छात्र अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदर्शन पर डटे हुए हैं।प्रशासन द्वारा छात्रों को समझाइश देकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
