कोरबा।सियान गुड़ी वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम (POSH Act) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान POSH कानून के उद्देश्य, कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने, लैंगिक उत्पीड़न के विभिन्न स्वरूपों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया।
वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा को बनाए रखना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ नागरिकों ने पूछे सवाल
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने POSH कानून से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपनी जिज्ञासाओं और सवालों को भी रखा, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
सम्मान और समानता का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को कानून की जानकारी देने के साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सुरक्षित वातावरण की भावना को मजबूत करना रहा। सियान गुड़ी द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को महत्वपूर्ण सामाजिक एवं कानूनी विषयों से जोड़ने की पहल की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
