गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टिकठी में एक सरकारी कर्मचारी की शर्मनाक हरकत ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। टिकठी में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक जागरूकता शिविर में पंचायत सचिव रमेश पुरी शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे और जनप्रतिनिधियों से बहस व गाली-गलौज की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सचिव ने शिविर में आते ही अशोभनीय व्यवहार शुरू किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत मरवाही पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।
इस घटना ने न केवल पंचायत सचिव के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं, बल्कि विभाग की छवि को भी धूमिल किया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है, और वे दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















