कोरबा। जिले में संचालित समाज सेवी संस्था लायंस क्लब बालको की नई कार्यकारिणी सत्र 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह होटल ब्लू डायमंड में 9 जून को शाम 5 बजे से आयोजित है।
मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज कोरबा के डीन डॉ. के.के. सहारे, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 विजय अग्रवाल होंगे। शपथ अधिकारी रश्मि गुप्ता और गेस्ट ऑफ ऑनर एस.एन. केसरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।
लायंस क्लब बालको के नए अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, सचिव अजय जायसवाल और कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह हैं, जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
