कोरबा । नगर पालिक निगम के दर्री जोन अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल नगर क्षेत्र में शासकीय जमीन पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसीलदार बजरंग साहू ने सख्त कार्रवाई की है। सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर घर और बाड़ी (किचन गार्डन) बना लिए थे।
इसके बाद तहसीलदार बजरंग साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया गया और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध ढांचों और बाड़ी को हटाया गया।
इस कार्रवाई से शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्ति पर अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और प्रशासन से ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
