कोरबा। कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर अजीत वसंत ने आमनागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं।
जनदर्शन में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर जनदर्शन में आज सीमांकन,पट्टा, खाता विभाजन, बिजली बिल,पीएम आवास,रोजगार, उपचार हेतु सहयोग,महतारी वंदन, नक्शा बटांकन,आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफ करने,पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग और अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
