पारदर्शिता के अभाव से भडक़े शिक्षक

कोरबा। दूसरी ओर काउंसिलिंग की प्रक्रिया के पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षकों ने काउंसिलिंग स्थल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि युक्तियुक्तकरण के कार्य में पारदर्शिता का पूर्ण रूप से अभाव बना हुआ है।

अपने हिसाब से काम किया जा रहा है। अतिशेष शिक्षकों की सूची तो जारी कर दी गई है लेकिन रिक्त विद्यालयों के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।

आरोप यह भी है कि जो सूची पहले अपलोड की गई थी उसे आधी रात दूसरी सूची जारी कर उसमें कुछ नाम को बदल दिया गया है, कुछ नाम हटा दिए गए हैं। इस तरह से जारी सूची ही दूषित हो गई है और इसमें भेदभाव बरतने के साथ-साथ मनमानी की जा रही है।