कोरबा। मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में 23 मई 2025 को आयोजित इंटरनेशनल ग्लोबल संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में कोरबा के होनहार छात्र एकलव्य नायर ने शास्त्रीय खयाल गायन में द्वितीय स्थान हासिल कर अपने शहर और देश का नाम गौरवान्वित किया है।
एकलव्य, जो डीपीएस एनटीपीसी में कक्षा 8वीं के छात्र हैं, ने अपनी मधुर आवाज और शास्त्रीय संगीत की गहरी समझ से निर्णायकों का दिल जीत लिया।
एकलव्य कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक गोपी नायर के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और पूरे शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। एकलव्य की इस सफलता ने न केवल उनकी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर उजागर किया, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677