आत्मानंद स्कूल बालकोनगर का परिणाम उत्कृष्ट

कोरबा। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बालको नगर का बोर्ड परिणाम उत्कृष्ट रहा है। संस्था में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम दोनों कक्षाएं अलग-अलग पाली में संचालित है।

दोनों का परिणाम सर्वोत्तम आया है। हिंदी माध्यम में दसवीं कक्षा का परिणाम 67.2 प्रतिशत रहा। छात्र लोमस कुर्रे ने 91.5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। कक्षा दसवीं हिंदी माध्यम में 15 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है।

इसी तरह 12वीं हिंदी माध्यम के छात्र प्रिंस कुमार सोनवानी ने 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले के 12वीं कक्षा में टॉप 10 में प्रथम स्थान अर्जित किया है। 12वीं कक्षा हिंदी माध्यम का परिणाम उत्कृष्ट रहा। इसमें 30 छात्र ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।

इसी तरह अंग्रेजी माध्यम दसवीं में छात्र सुहेल अंसारी ने 94.7 प्रतिशत अंक अर्जित किया। दसवीं अंग्रेजी में सफल छात्रों का प्रतिशत प्रतिशत रहा है। 12वीं अंग्रेजी माध्यम में छात्र तरुण कुमार आदित्य ने प्रतिशत अंक अर्जित किया है।

विद्यालय परिवार छात्रों के इस सफलता से गौरवान्वित है। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।