कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मानिकपुर खदान में बीती रात करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक भारी भरकम होल पैक डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें इसका पीछे का दो चक्कों वाला हिस्सा अलग हो गया। इस हादसे में डंपर ऑपरेटर त्रिभुवन राज को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, वाहन की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर का पीछे का हिस्सा अलग होने के बाद चक्के गोल-गोल घूमते हुए दूर चले गए।
घायल ऑपरेटर किसी तरह चालक की सीट से नीचे उतरे। हादसे की सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
इस दुर्घटना ने खदान में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच हादसे के कारणों की जांच और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग तेज हो रही है। मौके पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे अधिकारियों ने नियंत्रित किया।
एसईसीएल प्रबंधन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन की गति और तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677